
Archived
दुनिया के इन विचित्र जगहों पर घर बनाकर रहते है लोग, तस्वीरें देख कर हो जाएंगे हैरान
Kamlesh Kapar
2 Jun 2017 7:01 PM IST

x
People living on these strange places of the world see picture
नई दिल्ली: लोगों को अपना घर बनाने के लिए सुगम सुरक्षित जगह की तलाश है लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज भी ऐसे-ऐसे स्थानों पर रहते हैं जहां पर घर बनाकर रहने के बारे में बहुत से लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
आइए आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही विचित्र इंसानी ठिकानों के बारे में:-
1. रसाणाउ मोनेस्ट्री:- ग्रीस के थेसले इलाके में एक खंभेनुमा खड़ी पहाड़ी पर दो भाइयों में मैक्सिमोस और लोआसफ़ ने मिलकर इस स्थान को बनाया है। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले होल समेत रहने की व्यवस्था है लकड़ी का पुल बनने के बाद यहां पहुंच जाना अब आसान हो गया है।
2. हैंगिंग मॉनेस्ट्री:- चीन के पांच बेहद खतरनाक पहाड़ों में से एक है शांक्सी प्रांत हेंग पर्वत स्थित है इस पहाड़ की किनारे-किनारे लगभग हवा में झूलते हुए मकान बनने वाले हैंगिंग मॉनेस्टी के नाम से जाना जाता है। नीचे गोल्डन ड्रैगन नदी बहती है इस जगह का निर्माण काफी पुराना (491 एडी) माना जाता है और जो तकनीक में प्रयोग किया जाता है वह आधुनिक इंजीनियरों के लिए शोध का विषय है।
3. सेटेनियल डी लास बोडेगास:- पर्वत पर ऊपर घर बनाकर रहने की बात तो समझ में आता है लेकिन स्पेन के एन्डलुसिया प्रांत में सेटेनियल डी लास बोडेगास नामक एक जगह ऐसा है जहां लोग पहाड़ों के नीचे घर बनाकर रहते हैं जी हां, इन घरों में दो चार या दस बीस नहीं बल्कि 3000 के करीब लोग रहते हैं।
4. अल हजराह:- दूर से देखने पर किसी किले की दीवारों सी नजर आने वाला यह जगह यमन में हराज पर्वत पर सबसे ऊंचाई पर बसा शहर अल अज़राह है। यहां कई बहुमंजिला भवनों में बने हुए हैं इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है और यह 12 वीं सदी का माना जाता है।
5. कप्पेडोकिया:- यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल तुर्की के प्राचीन अनातोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह निश्चित रूप से इंसानों के सबसे पुराने अवस्थाओं में से एक होगा कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा है यहां मौजूद ईसा पूर्व 6 वीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि यह पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत है।
6. पोंटे वेकियो:- पोंटे वेकियो, जिसका अंग्रेजी में अर्थ होता है 'पुरानी पुल', इटली के फेरेज़ शहर में स्थित एक प्राचीन पुल है। आर्नो नदी पर बने इस पुल का निर्माण 1345 ईस्वी के आसपास माना जाता है। समय के साथ-साथ पुल पर लोगों ने दुकानें और मकान बना लिए और रहने लगे।
7. मटमाटा:- ट्यूनीशिया की राजधानी ट्युनिस से 355 किलोमीटर दक्षिण में ममतमा नामक जगह है। ये अफ्रीका के नब्बेदश जनजातियों का छोटा सा स्थान है इस गांव में बने मकान भूमि में गढ़्डे खोदकर बनाये गए हैं, जो बिल्कुल मानव निर्मित गफों जैसा दिखते हैं। ये मकान भूमि के अंदर ही अंदर के कैफों के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं।
8. सीलैंड:- सीलैंड सचमुच विचित्र जगह है जहां व्यक्ति निवास करता है ख़ास बात यह है कि समुद्र में जिस स्थान पर यह घर बना है, उस पर किसी भी देश के अधिकार नहीं हैं और इस तरह यह एक संप्रभु देश माना जा सकता है। वास्तव में इस समुद्र फोर्ट के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रणनीतिक गतिविधियों के लिए बनाया गया था। यह ग्रेट ब्रिटेन आइलैंड से 13 किलोमीटर दूर स्थित है।
9. कासा दो पेनेडो:- यह अद्भुत घर पुर्तगाल में फेफ पहाड़ी पर बना हुआ है इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित होकर इसकी निर्माण एक इंजीनियर ने 1974 में किया था। यह घर चार बल्डर्स से मिलकर बना है और इसी कारण यह स्टोन हाउस भी कहा जाता है।
Next Story




