Archived

गजब: हवाई जहाज से भी ज्यादा महंगा है इस कुत्ते की कीमत...!

Vikas Kumar
26 April 2017 5:04 PM IST
गजब: हवाई जहाज से भी ज्यादा महंगा है इस कुत्ते की कीमत...!
x
नई दिल्ली : इस दुनिया में ऐसे-ऐसे रोचक तथ्यों से हमारा सामना होता हैं जिनके बारें में सुनकर थोडा अजीब तो लगता हैं लेकिन वो सच होता हैं। क्या आपने कभी सुना हैं कि किसी कुत्ते की कीमत इतनी हो सकती हैं जिससे एक हवाई जहाज खरीदा जा सकता है। क्या किसी कुत्ते की इस डिमांड के बारे में सुना हैं। नहीं न, लकिन आज हम आपको एक ऐसा कुत्ता के बारे में बता रहे है जिसकी कीमत हवाई जहाज से भी ज्यादा मंहगा हैं।

अभी तक आपने एक कुत्ते की कीमत हज़ारों या लाखों में सुनी होगी लेकीन इस कुत्ते की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएगें। आपको इसकी कीमत पर यकीन नहीं होगा। लेकिन ये सच है। एक डॉग की कीमत 15 से 30 करोड़ है। आप इस कीमत में एक छोटा हवाई जहाज खरीद सकते है।

दरअसल, पिछले दिनों जयपुर शहर में हुए डाॅग शो में करोड़ों रुपए की कीमत वाला तिब्बतियन मास्टिफ लाया गया था। इस आयोजन में देश-विदेश की 40 ब्रीड के 200 से अधिक डॉग्स ने हिस्सा लिया था।

बता दें ज्यादातर इसको चीन में आॅक्शन के जरिए खरीदा जाता है। इसका दाम जितना महंगा है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। इसे 24 घंटे AC में रखना होता है। इसके अलावा 15 दिन में स्पा करवाना होता है। इसका खाना भी जर्मनी से और बादाम ईरान से मंगवाए जाते हैं। इस कुत्तें की ऊंचाई लगभग 32 इंच होती है और वजन करीब 70 से 80 होता है। इसकी मांग चीन में देखने को मिलती हैं।

फोटो देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें फोटो
Next Story