धर्म-कर्म

आज का राशिफल (सोमवार 27 मार्च 2017)

Kamlesh Kapar
27 March 2017 6:00 AM IST
आज का राशिफल (सोमवार 27 मार्च 2017)
x
आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।


वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन नदी या जलाशय में स्‍नान से बचें।


सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।


कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि
के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। स्‍वास्‍थ्य का ध्यान रखें।


तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक उलझनें रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयेाग मिलेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। अति उत्‍साही होने से बचें। आय में व्‍यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। परिवार का सहयेाग मिलेगा।


धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।


मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।


कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।


मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
Next Story