धर्म-कर्म

आज का राशिफल (सोमवार 8 मई 2017)

Kamlesh Kapar
8 May 2017 5:00 AM IST
आज का राशिफल (सोमवार 8 मई 2017)
x
daily horoscope of monday 8 may
आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक कार्यों एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।


वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।


मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक उलझनें रहेंगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे।


कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलगा।


सिंह राशि-
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी।


तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जाना हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।


धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैंं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन तथा विस्तार की संभावना बन रही हैं।


कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।


मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हेागी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
Next Story