धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 6 मई 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
5 May 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 6 मई 2017) का राशिफल
x
आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। फिर भी नौकरी में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज कारोबार में भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अधिक परिश्रम के बाद भी लाभ में कमी आ सकती है। खर्च यथावत रहेंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आएगी। उच्च शिक्षा या शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि
के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आलस्य में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक कारोबार में परिवर्तन संभव है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सम्पत्‍ति से आय के स्रोत बन सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है।
आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वस्त्रों आदि के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। लेकिन परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। अाय में वृद्धि होगी।
Next Story