
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एक कौए की वजह से...
लाइफ स्टाइल
एक कौए की वजह से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को खर्च करने पड़े 35 लाख
Special Coverage
12 Jun 2016 1:11 PM IST

x
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने नई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार खरीदी है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पुरानी कार पर कौआ बैठ गया था। इसके बाद ही इसे बदलने का फैसला किया गया। इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है। कौवा बैठने का वीडियो भी वायरल हुआ। अब वे सोमवार से नई कार की सवारी करेंगे।
यूं तो वो खुद कहते है कि वो ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करते है. लेकिन उनकी इस हरकत तो कुछ और ही कहती है. बीते 2 जून को उनकी कार के दाएं बोनट पर एक कौआ बैठ गया. जब कार के ड्राइवर ने उसे हटाने की कोशिश की, तो वो दसों बार उसी जगह आकर बैठता रहा।
इस पूरी घटना का वीडियो सुर्खियों में है. ज्योतिषों के अनुसार, ऐसा करना बुरा संकेत होता है. कहा जा रहा है कि शायद सिद्धारमैया को शनि कालदोष के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषी के कहने पर सीएम ने नई टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए है।
अपनी पुरानी कार का इस्तेमाल सीएम पिछले तीन सालों से कर रहे थे. कई ज्योतिषियों ने उन्हें नई कार खरीदने की सलाह दी थीमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम के करीबी अफसरों ने इसे अपशकुन माना और उन्हें गाड़ी बदलने की सलाह दी। क्योंकि इसके बाद कर्मचारियों की स्ट्राइक शुरू हो गई थी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सीएम के लिए उसी मॉडल और उसी कलर की गाड़ी खरीदी।
नई कार पर सीएम ऑफिस ने ये तर्क दिया खबर लीक हुई तो सीएम हाउस की तरफ से बताया गया कि पुरानी कार पर स्कैच आ गए थे, उसे सर्विस के लिए भेजा गया है।
बता दें कि 35 लाख कीमत वाली ये नई फॉर्च्यूनर कार राज्य के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के नाम पर रजिस्टर्ड है। और साथ ही शनि की पूजा करने को भी कहा था।
Next Story




