
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मैडम तुसाद म्यूजियम से...
लाइफ स्टाइल
मैडम तुसाद म्यूजियम से हटेगा अमिताभ बच्चन का पुतला, पढ़ें क्यों
Special Coverage News
26 July 2016 5:59 PM IST

x
मुंबई: मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मोम के पुतले को जल्द ही यहां से हटा दिया जायेगा 16 साल पहले यहां लगे इस पुतले को यहां से हटाने की तैयारी कर ली गई है। अब अमिताभ का लेटेस्ट लुक यहां लगाया जायेगा। बिग बी पहले ऐसे कलाकार है जिनका पुतला मैंडम तुसाद में रखा गया था।
अमिताभ बच्चन के मोम के पुतले को इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि अब इसकी जगह उनका एक नया मोम का पुतला लगाया जाएगा। करीब 16 वर्ष बाद मैनेजमेंट बच्चन के पुतले का लुक बदलना चाहता है।
दरअसल जब पुराना पुतला लगाया गया था तो बिग बी फिल्म 'कभी खुश कभी गम' की शूटिंग कर रहे थे, तो उनका लुक कुछ वैसा ही था।
Next Story




