
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अनुराग कश्यप सरेआम...
लाइफ स्टाइल
अनुराग कश्यप सरेआम सड़क पर लड़की को किस करते पकड़े गए
Special Coverage News
16 July 2016 12:45 PM IST

x
मुंबई: प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अनुराग बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को किस करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि अनुराग हजारों बार ये बोल चुके हैं कि वह शुभ्रा को डेट नहीं कर रहे हैं, लेकिन तस्वीरें सच बयान कर ही देती हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, शुभ्रा शेट्टी मीडिया स्टूटेंड हैं और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद फिलहाल अनुराग की ही प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' के साथ काम कर रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों लिव-इन में रह रहे हैं।
अनुराग जहां 43 साल के, वहीं शुभ्रा 22 साल की हैं। भले ही दोनों की उम्र में काफी अंतर है, मगर प्यार के लिए उम्र की सीमा कहां देखी जाती है, यह तो बस हो जाता है। इससे पहले उनकी आरती बजाज और फिर कल्कि कोचलिन के साथ शादी टूट चुकी है।
कुछ समय पहले अनुराग शुभ्रा के साथ हॉलिडे पर न्यूयॉर्क घूमने गए थे। इसी हॉलीडे के दौरान दोनों की तस्वीर इंटरनेट पर आई है। यह तस्वीर शुभ्रा की क्लोज फ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो पर लिखा कैप्शन 'My Little Lovebirds' साफ-साफ कह रहा है दोनों के बीच क्या चल रहा है। बता दें कि इस हॉलिडे पर अनुराग कश्यप की बेटी भी दोनों के साथ थी।
Next Story




