B'Day Special: 'दवंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा के बारे में खास बातें, जानिए- कैसे बनाई अलग पहचान

मुंबई : आज बॉलीवुड की 'दंबल गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। शत्रुघन सिन्हा की इकलौती बेटी आज बॉलीवुड की ग्लैमरम बालाओं में शामिल हैं।
बॉलीवुड के 'दवंग' ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में हिट कर दिया था। जब सभी साइज जीरो और मिनी स्कर्ट वाली एक्ट्रेस के पीछे भाग रहे थे तब सोनाक्षी ने साड़ी को एक बार फिर हिट कराया था। लोगों को उनमें पुराने जमाने की हीरोइनों की झलक दिखती है।
सोनाक्षी ने डेब्यू भले ही सलमान के साथ किया हो लेकिन उनकी जोड़ी दर्शकों ने सबसे ज्यादा अक्षय कुमार के साथ पसंद किया। अक्षय और सोनाक्षी ने साथ में 'राउडी राथौड़' और 'हॉलीडे' जैसी फिल्में की हैं और सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।
सोनाक्षी का कॉन्ट्रोवर्सी से भी पुराना नाता रहा है। कभी वो ट्रोल्स का शिकार हुईं तो कभी सेलेब्रिटी से उनके झगड़े हुए लेकिन उन्होंने सभी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जब केआरके ने सोनाक्षी के बढ़े वजन पर सवाल उठाए तो सोना ने उन्हें अच्छे से खामोश कर दिया। सोनाक्षी का मानना है कि वो किसी भी नेगेटिव चीज को अपने आस-पास भी नहीं आने देना चाहतीं।
-सोनाक्षी के बर्थडे के इस खास मौके पर आपको बताते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें....
-सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 पटना, बिहार में हुआ थाा उनके पिता का नाम शत्रुहन सिन्हा है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं।उनकी मां का नाम पूनम सिन्हा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है।
-सोनाक्षी सिन्हा की स्कूली पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से हुई थी। इसके बाद उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
-उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की। इस फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई की थी।
-फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना वजन काफी कम किया था। फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था और इसका पूरा श्रेय वो सलमान को देती हैं। सोनाक्षी ने एक बार ये खुलासा किया था कि सलमान उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे।
-क्या आपको पता है कि सोनाक्षी को पालतु जानवरों से बहुत प्यार है। वो कुत्तों और बिल्लियों की गोद लेने और नसबंदी की वकालत एक PETA के अभियान के लिए समक्ष रखी।
-सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। फिल्म 'लुटेरा' में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं. उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है।
-सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है. फिल्म 'दबंग, 'राउडी राठौड़, 'हिम्मतवाला', 'सन ऑफ सरदार', 'बुलेट राजा', 'तेवर', 'अकीरा' इनकी प्रमुख फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।
Next Story