लाइफ स्टाइल

IIFA 2016: बेस्ट एक्टर रणवीर, बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दीपिका को

Special Coverage news
26 Jun 2016 8:00 AM GMT
IIFA 2016: बेस्ट एक्टर रणवीर, बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दीपिका को
x
स्पेन: मैड्रिड में वॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड आइफा अवार्ड्स का एलान हो गया समारोह में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी की धूम रही। फ़िल्म को दर्ज़न भर अवॉर्ड मिले। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मिला तो वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला दीपिका पादुकोण को फ़िल्म 'पीकू' में अभिनय के लिए।

निर्देशक संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। वहीं कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) का अवार्ड बाजीराव मस्तानी के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिला। प्रियंका चोपड़ा की झोली में आइफा वूमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड भी आया।

फिल्म 'दिल धड़कने दो' के लिए अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवार्ड मिला है।फिल्म 'हीरो' के लिए सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को बेस्ट डेब्यू जोड़ी का अवार्ड दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म 'दम लाग के हइशा' के गानों का अपने अवार्ड्स में विशेष जगह दी है।

मोनाली ठाकुर को दम लाग के हईशा फिल्म में 'मोह मोह के धागे' गाने के फीमेल वर्जन के लिए बेस्ट सिंगर फीमेल का अवार्ड मिला। वहीं मेल वर्जन के लिए पापॉन को बेस्ट सिंगर मेल का अवार्ड दिया गया। 'मोह मोह के धागे' गाने गीतकार वरुन ग्रोवर को आइफा ने बेस्ट लिरिसिस्ट के अवार्ड से नवाजा।
Next Story