
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- लंदन में करीना ने...
लाइफ स्टाइल
लंदन में करीना ने कराया बच्चे का जेंडर टेस्ट? जाने क्या है रिजल्ट
Special Coverage News
13 July 2016 7:28 PM IST

x
मुंबई: सैफ अली खान और करीना कपूर ने लंदन में छुट्टियां बिताने के दौरान होने वाले बच्चे का जेंडर टेस्ट कराया, होने वाला बच्चा लड़का हो सकता है। बता दें कि भारत में गर्भ में मौजूद बच्चे का जेंडर टेस्ट कराना गैरकानूनी है, जबकि लंदन में ऐसा नहीं है। डॉक्टर्स के मुताबिक करीना दिसंबर में मां बनेंगी।
सैफ और करीना इस समय पटौदी में छुट्टियां मना रहे हैं ताकि कोई प्रेग्नेंसी के दौरान करीना की फोटो ना ले सके। गौरतलब है कि लंबे अरसे से करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले तो दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन पिछले दिनों खुद सैफ ने सार्वजनिक तौर पर करीना के प्रेग्रेंट होने की खबर को कन्फर्म किया।
उन्होंने यह भी कहा कि वो दिसंबर महीने में पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं करीना एक कार्यक्रम के दौरान बेबी बंप को छिपाती नजर आई थीं। फिलहाल करीना के पास इन दिनों एक ही फिल्म है 'वीरे दी वेंडिग', जिसकी शूटिंग जारी है। इसके अलावा सैफ विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'रंगून' में अभिनेता शाहिद कपूर और कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
Next Story




