
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- परी का First look...
लाइफ स्टाइल
परी का First look जारी, डरावनी नजर आ रही हैं अनुष्का शर्मा
Arun Mishra
13 Jun 2017 1:06 PM IST

x
Pari first look out: Anushka Sharma's look will scare you
मुंबई : बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होम प्रॉडक्शन की तीसरी फिल्म 'परी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का यह पोस्टर अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल साइट ट्वीटर के माध्यम से शेयर किया है। फिल्म के जारी इस लुक में अनुष्का पूरी तरह अलग नजर आ रही हैं। उनकी आंखो, कपड़ों और बैकग्राउंड का रंग नीला है, जो फिल्म के डरावने और डार्क साइड को दर्शाता है।
अनुष्का शर्मा की 'परी' के फर्स्ट लुक को देखकर से ऐसा लग रहा है कि यह एक डरावनी फिल्म होगी। पोस्टर में अनुष्का का लुक हॉलिवुड हिरोइन जैसा नजर आ रहा है। फिल्म के नाम और पोस्टर से यह भी प्रतीत होता है कि यह किसी परी की कहानी है, जो इंसानों की दुनिया में फंस जाती है। खैर अनुष्का शर्मा और टीम ने फिल्म की कहानी से जुड़ी बातों में पूरी तरह सस्पेंस बनाए रखा है।
बता दें, 'फिलौरी' और 'NH10' के बाद अनुष्का 'परी' को भी प्रोड्यूस कर रही हैं। वो अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर इस फिल्म में काम कर रही हैं। अनुष्का आजकल इम्तियाज अली की शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के डबिंग और प्रमोशन में भी बिजी हैं।
Pari...First Look @OfficialCSFilms @kriarj @paramspeak #PariFirstLook pic.twitter.com/GvO6YfjIjz
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) June 13, 2017
Next Story