
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पीपली लाइव के...
लाइफ स्टाइल
पीपली लाइव के सह-निर्देशक अमेरिकी महिला से रेप के दोषी करार, सजा 2 अगस्त को
Special Coverage News
30 July 2016 5:19 PM IST

x
नई दिल्ली: अमेरिकी महिला से रेप के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारूकी को दोषी करार दिया है। अदालत ने माना कि महमूद फारूकी ने 2015 मार्च माह में एक अमेरिकी रिसर्चर से रेप किया था। सजा का फैसला 2 अगस्त को होगा। फारूकी 20 जून से न्यायिक हिरासत में थे।
यह घटना 28 मार्च 2015 की है। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने 35 वर्षीय भारतीय मूल की अमेरिकी शोधकर्ता को अपने सुखदेव विहार स्थित आवास पर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे कई ईमेल भेजकर माफी मांगी। पीडिता कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही थी और वह इसी सिलसिले में रिसर्च करने भारत आई थी।
पीडित छात्रा अपनी एक फ्रेंड के जरिये फारुकी के संपर्क में आई थी। मामले में मुकदमा पिछले साल नौ सितंबर को शुरू हुआ था, जब पीड़िता महिला अदालत में पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया। फारूकी ने दावा किया था कि उन्हें गलत तरह से फंसाया गया है।
Next Story




