
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रियंका चोपड़ा की...
लाइफ स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा की नानी का 94 साल की उम्र में हुआ निधन
Special Coverage news
4 Jun 2016 12:30 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रियंका की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी नानी की उम्र 94 वर्ष थी। उनका नींद में ही निधन हो गया। प्रियंका के जारी बयान के मुताबिक, हमारी प्यारी नानी मां मधु ज्योत्सना अखौरी नहीं रहीं।
स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक के साथ-साथ वह और भी बहुत कुछ रह चुकी थीं। वह नींद में ही हमें छोड़कर चली गईं। हाल ही में अभिनेत्री ने नानी और पापा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, '94वीं जन्मदिन मुबारक हो नानी। घर पर होने के लिए बहुत खुश हूं, इस पुरानी तस्वीर को खोजा है।
प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग समाप्त कर घर लौटी हैं। प्रियंका चोपड़ा को अप्रैल में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका लगभग एक दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। प्रियंका ने हाल में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक 'क्वोंटिको' में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।
हाल में प्रियंका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते थे।
Next Story




