लाइफ स्टाइल

रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का म्यूजिक लॉन्च, रिलीज से पहले कमाए 200 करोड़

Special Coverage news
12 Jun 2016 4:15 PM IST
रजनीकांत की फिल्म कबाली का म्यूजिक लॉन्च, रिलीज से पहले कमाए 200 करोड़
x
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर तमिल एक्शन फिल्म 'कबाली' का म्यूजिक लॉन्च कर दिया गया है। इस एलबम में पांच गाने हैं, जिसके लिए म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है। 'कबाली' रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपए बिक गई ऐसा पहली बार होगा जब कोई इंडियन मूवी दुनिया भर में 5000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। यह मूवी मलेशिया, चाइनीज और थाई लैंग्वेंज में डब की गई है। मूवी 1 जुलाई को रिलीज होगी।

मूवी के प्रोडयूसर कलाईपुली थानु के मुताबिक, मूवी की 500 स्क्रीन केवल यूएस में होंगी। कबाली का प्रमोशन भी बड़े लेवल पर होगा। एशिया की कुछ फ्लाइट्स को कबाली थीम से पेन्ट किया जाएगा। फ्लाइट में सफर कर रहे पैसेंजरों को कबाली स्पेशल मैन्यू सर्व किया जाएगा।

कबाली का पहला टीजर 1 मई को लॉन्च किया गया। करीब 67 सेकंड के इस टीजर में रजनीकांत को अलग अंदाज में दिखाया गया है। कबाली का टीजर अभी तक सबसे अधिक देखे जाना वाली टीजर बन गया है। अब तक कबाली के टीजर को 2 करोड़ (20 मिलियन) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उधर, सुल्तान के टीजर को 50 लाख ( 5 मिलियन) लोगों ने ही देखा है।

ताइवान के सुपरस्टार विनस्टॉन चाओ मूवी में विलेन का किरदार निभाएंगे। एक्टर और फिल्म हिस्टोरियन मोहन राम के मुताबिक, "रजनी का करिश्मा कभी खत्म नहीं होने वाला है।" पीए रंजीत के डायरेक्शन में बनी 'कबाली' में राधिका आप्टे भी हैं।
Next Story