
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- भगवान शिव को लेकर...
लाइफ स्टाइल
भगवान शिव को लेकर सोफिया हयात की बेतुकी बयान, सुनकर हो जाएंगे हैरान
Special Coverage news
29 Jun 2016 1:00 PM IST

x
औरंगाबाद: एक्ट्रेस से नन बनी सोफिया हयात ने भगवान शिव को लेकर कुछ ऐसी बयान दी है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। सोफिया का कहना है कि उन्होंने शिव को जन्म दिया है।
दरअसल पिछले शनिवार सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।
एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, औरंगाबाद का कैलाश मंदिर बहुत शक्तिशाली है। मैं यहां सांस भी नहीं ले सकती। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई। मैं घंटेभर से कांप रही हूं।
मैं अपना सिर शिव लिंग से नहीं हटा पा रही थी। यह चुंबक की तरह चिपक गया था। कुछ बहुत शक्तिशाली हो रहा है। मेरी बॉडी बदल रही है। वो मेरे साथ आए और मेरे अंदर बस गए।भगवान वापस आ रहे हैं। मैं अपने अंदर शक्ति को महसूस कर रही हूं। शिव मेरे अंदर हैं और मैं शिव लिंग के अंदर। यह इतना शक्तिशाली है कि मेरी आत्मा तक हिल गई है।
ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया को जुलाई 2012 में वोग इटालिया ने कर्वी आइकॉन का टाइटल दिया था। बॉलीवुड पार्टी और रेड कारपेट इवेंट्स पर सोफिया अपने बोल्ड लुक से सबको चौंका चुकी हैं। बिग बॉस' सीजन-7 का हिस्सा रहीं सोफिया ने शो के कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
Next Story