लाइफ स्टाइल

द कपिल शर्मा शो का स्क्रिप्ट राइटर निकला हत्यारा, 7 साल से था फरार

Special Coverage News
5 Aug 2016 7:27 AM GMT
द कपिल शर्मा शो का स्क्रिप्ट राइटर निकला हत्यारा, 7 साल से था फरार
x
मुंबई: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने द कपिल शर्मा शो के स्क्रिप्ट राइटर रामाभिषेक सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस को रामाभिषेक सिंह की आजमगढ़ में दो लोगों की हत्या के मामले में तलाश थी और उस पर 30 हजार का इनाम भी घोषित था। रामाभिषेक सिंह हत्या के मामले में सात साल से फरार चल रहा था और नाम बदलकर मुंबई में रह रहा था। यह घटना 2009 की है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अभिषेक के दादा विभूति नारायण सिंह का गांव के प्रधान भूरे सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते भूरे सिंह के परिवार वाले ग्राम प्रधान के घर उसे मारने पहुंच थे। इस हमले में ग्राम प्रधान बच गया था। लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम नाम के दो लोगों की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, हमने अभिषेक सिंह उर्फ केरा सिंह के चाचा को मनोज उर्फ पतरु को तब गिरफ्तार किया था।

यूपी एसटीएफ को कुछ दिनों पहले सूचना मिली की रामाभिषेक रोहित के नाम से वर्सोवा में बतौर पेइंग गेस्‍ट रह रहा है। जिसके बाद उपनिरीक्षक विनय दिवाकर की टीम ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने रामाभिषेक को मुंबई के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट, अंधेरी मुंबई के सामने पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर यूपी ले आई है, जहां उसे आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Next Story