
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अर्जुन कपूर और श्रद्धा...
लाइफ स्टाइल
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज, देखिए- VIDEO
Arun Mishra
10 April 2017 1:55 PM IST

x
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्टारर रोमांटिक नज़र आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ हो गया है। ये फिल्म चेतन भगत की किताब 'हॉफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म के पोस्ट पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। इन पोस्ट में ही फिल्म की कहानी बयां हो रही हैं। एक पोस्टर में जहां श्रद्धा और अर्जुन बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे पोस्टर में दोनों एक-दूसरे से दूर खड़े हैं।
19 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर लांच में श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर और चेतन भगत ने शिरकत की।
Next पेज पर आप भी देखें ट्रेलर -
Next Story