
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बिना शादी तुषार कपूर...
लाइफ स्टाइल
बिना शादी तुषार कपूर बने पिता, बेटे का नाम रखा लक्ष्य
Special Coverage news
27 Jun 2016 2:15 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर शादी से पहले ही पापा बन गए हैं। उन्होंने किसी अनाथालाय से बच्चे को गोद नहीं लिया है बल्कि ये उनका अपना बच्चा है। दिलचस्प ये भी है कि हाल ही 25 जून को उनका जन्मदिन गुजरा और उन्हें उसके बदले में ये उपहार मिला।
बॉलीवुड में ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई अभिनेता शादी से पहले पिता बना है। दरअसल तुषार कपूर सेरोगेसी और IVF तकनीक के जरिए पिता बने हैं। तुषार कपूर अपने बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। लक्ष्य जन्म के बाद पूरी तरह ठीक है।
मुंबई के जसलोक अस्पताल में डॉ, फिरूजा पारिख की देखरेख में तुषार के बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटी होते हुए ये तुषार का एक साहसिक निर्णय है। डॉ. फिरुजा का कहना है कि तुषार लगातार बच्चे की काफी देखरेख कर रहे और वे पिता बनकर काफी खुश हैं। बेटे को देखकर उनके पिता जितेन्द्र भी काफी खुश हैं।
Next Story




