लाइफ स्टाइल

इस्टाग्राम पर इस एक्ट्रेस ने किया 'ब्रेस्ट' और 'अंडरगारमेंट्स' को लेकर, पोस्ट

Special Coverage news
2 July 2016 2:15 PM IST
इस्टाग्राम पर इस एक्ट्रेस ने किया ब्रेस्ट और अंडरगारमेंट्स को लेकर, पोस्ट
x
नई दिल्ली: टीवी अभिनेत्री और मॉडल सलोनी चोपड़ा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट की आजकल ख़ूब चर्चा हो रही है। सलोनी ने कहा कि ब्रेस्ट ऐसी चीज नहीं है जिसे छुपाया जाना चाहिए, ये बहुत सुंदर होती है। इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?

उन्होंने महिलाओं की ब्रेस्ट और ब्रा को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है। सलोनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस फोटो में अपने हाथ में ब्रा लेकर खड़ी दिख रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है।

उन्होंने लिखा, जिंदगी एक ब्रा की तरह है और महिलाओं को अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में और खुले दिमाग का बनना पड़ेगा। हमारे ब्रेस्ट सिर्फ हमारे शरीर का एक हिस्सा हैं, हमारा सम्मान और गरिमा नहीं। समाज में ऐसे बीमार लोग भी हैं जिन्हें ब्रा का स्ट्रैप दिखने से भी दिक्कत है। ब्रा शरीर के एक अंग को ढंकने का एक कपड़ा भर है।

उन्होंने आगे लिखा, हमारे समाज की यह कैसी दौहरी मानसिकता है, जो पुरुषों को तो आजादी देता है, लेकिन महिलाओं को नहीं। अगर पुरुष बिना शर्ट अैर पेंट के अपने घर में घूम सकते हैं, तो एक महिला अपनी ब्रा स्ट्रैप क्यों नहीं दिखा सकती है? अगर ऐसा होता है, तो लोगों को दिक्कत होने लगती है।

अपनी पोस्ट में सलोनी ने कहा कि ब्रेस्ट ऐसी चीज नहीं है जिसे छुपाया जाना चाहिए, ये बहुत सुंदर होती है। इसमें इतनी बड़ी बात क्या है? क्यों लोग लड़की के ब्रेस्ट देखकर असहज हो जाते हैं? क्या पुरुष इतने कमज़ोर होते हैं? ऐसे नहीं है कि हमारे ब्रेस्ट पवित्र होते हैं, वो सिर्फ़ हमारे शरीर का एक हिस्सा ही हैं।

सलोनी ने बताया, मुझे कुछ ऐसे पुरुष मिलते हैं, जो आपको नॉमर्ल लेगेंगे। लेकिन उनकी मानसिकता बहुत छोटी होती है। हालांकि शुरुआत में वो अपनी बातों से आपको बहुत अच्छा महसूस कराएंगे। लेकिन असल में ये ऐसे लोग होते हैं जो इंस्टाग्राम पर मॉडल्स को फॉलो करते हैं और पॉर्न फिल्में अपने मोबाइल फोन में रखते हैं।
Next Story