Archived

दिल्ली के बाद अब यूपी के राज्यपाल बोले में हूँ मुखिया!

Special Coverage News
5 Aug 2016 6:45 PM IST
दिल्ली के बाद अब यूपी के राज्यपाल बोले में हूँ मुखिया!
x
लखनऊ
देश में आमतौर पर किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री को ही मुखिया माना जाता है। अगर कोई बात चलती है तो कहा जाता है कि प्रदेश के मुखिया ने अमुक बात कही है। तो लोग तुरंत समझ जाते हैं कि यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कही होगी।

राज्यपाल ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती पर गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर तथा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर राज्यपालके साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी समेत सभी वरिष्ठ मंत्री और नेता मौजूद रहे। पुष्पांजल‍ि के बाद राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि '' प्रदेश के मुखिया के नाते मैं स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती पर अपनी तथा प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।'' राज्यपाल रामनाइक के इस उद्बोधन को सुन एक बार मुख्यमंत्री अख‍िलेश समेत उनके जयंती में भाग लेने आये लोग अव‍िश्वसनीय ढंग से राज्यपाल का मुंह ताकने लगे।

किन्तु, यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र "छोटे लोहिया" की जयंती समारोह को संबोध‍ित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी प्रदेश का मुख‍िया मुख्यमंत्री नहीं बल्कि राज्यपाल होते हैं। आज राज्यपाल के इस बयान की खूब चर्चा रही। खुद मुख्यमंत्री भी सकते में रहे होंगें।


Next Story