Archived

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक साल का वेतन जान उड़ जाएंगे आपके होश!

Arun Mishra
30 April 2017 8:04 AM GMT
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक साल का वेतन जान उड़ जाएंगे आपके होश!
x
नई दिल्ली : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का कितना वेतन मिलता है क्या आप जानते हैं, अगर नहीं जानते हैं तो जान लीजिए। सुंदर पिचाई को मिलने वाले वेतन को जानकार शायद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। जी हां, गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई को साल 2016 में 200 मिलियन डॉलर बतौर वेतन मिला। भारतीय करेंसी के हिसाब से ये 12 अरब 85 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सुंदर पिचाईको साल 2015 में जितना वेतन मिला था, साल 2016 में उससे दुगना वेतन मिला।

सुंदर पिचाई को पिछले साल 650,000 डॉलर वेतन मिला जो 2015 मिले वेतन से थोड़ा सा कम था। तब 652,500 डॉलर वेतन मिलता था। लेकिन लंबे वक्त से गूगल के कर्मचारी रहे सुंदर पिचाई को जब कंपनी का सीईओ बनाया गया तो उन्हें 2016 में 198700000 डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड दिया गया। ये स्टॉक अवॉर्ड 2015 में लगभग इससे आधा था। पिचाई की लीडरशिप में गूगल ने अपने एडवर्टिजमेंट और यूट्यूब बिजनेस से सेल काफी बढ़ाई है।

सुंदर पिचाई को सीईओ को पदोन्नति के लिए भव्य वेतन का श्रेय दिया कई सफल प्रॉडक्ट लॉन्च करने की वजह से इतना वेतन दिया है। गूगल के पूर्व सीईओ लैरी पेज ने पिचई का ध्यान एल्फाबेट अमरेला के अंतर्गत बढ़ते नए बिजनेस की ओर दिलवाया था। साल 2016 में, गूगल ने नया स्माक्टफोन, एक वर्च्यु रियैलिटी हैंडसेट, एक राउटर और वॉइज़ कंट्रोल स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया।
Next Story