लाइफ स्टाइल

#MetGala : रेड कारपेट पर प्रियंका और दीपिका के बोल्ड अंदाज ने उड़ाए सबके होश

Arun Mishra
2 May 2017 9:34 AM GMT
#MetGala : रेड कारपेट पर प्रियंका और दीपिका के बोल्ड अंदाज ने उड़ाए सबके होश
x
priyanka-chopra-and-deepika-padukone-owns-met-gala-red-carpet-see-pics
नई दिल्ली : न्यूयॉर्क में फैशन इवेंट मेट गाला 2017 का आयोजन हुआ है जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार एंट्री की है। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के खूबसूरती ने इस समारोह में चार चांद लगा दिए। बता दें इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने मसर्टड गाउन में तो दीपिका अपने वेनिला लुक में सब पर कहर बरसा रही थी।

इस रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा काफी स्‍टालिश अंदाज में नजर आईं। यहां प्रियंका ने ट्रेंच कोर्ट स्‍टाइल बॉल गाउन पहना था जिसके पीछे का लटका हुआ कपड़ा काफी लंबा था। यही कारण था कि पूरे समय एक व्‍यक्ति प्रियंका के इस गाउन को संभालते हुए नजर आया। लेकिन इस रेड कारपेट पर भी प्रियंका अकेले नजर नहीं आईं, बल्कि 'मस्‍तानी' यानी दीपिका पादुकोण भी यहां दिखीं।



जहां प्रियंका के गाउन पर सब की नजर थी तो वहीं दीपिका भी यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने मस्टर्ड गाउन में बेहद सेक्सी लग रही थी। अपने शानदार लुक्स के साथ प्रियंका यहां भी लोगों के दिलों पर राज करती हुई दिखाई दे रही हैं।


दीपिका पादुकोण यहां सफेद गाउन ड्रेस में नजर आईं। दीपिका की खूबसूरत स्‍माइल के साथ उनके ईयरिंग और उनके सिर पर सजी हेयर एक्‍ससरीज काफी खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका पादुकोण अपने वेनिला लुक के लो बेक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वो इस ड्रेस में किसी प्रिंसेस से कम नजर नहीं आ रही है।



दीपिका पादुकोण की खूबसरती में चार चांद लगाने में सबसे बड़ा हाथ उनके मेकअप का भी था। वेनिला लुक वाले गाउन के साथ दीपिका ने जो मेकअप किया था उसमें वो बिल्कुल परी की तरह लग रही थी।


Next Story