लाइफ स्टाइल

घर में आग लगने से बाल बाल बचे अभिनेता कमल हसन

Arun Mishra
8 April 2017 1:21 PM IST
घर में आग लगने से बाल बाल बचे अभिनेता कमल हसन
x
नई दिल्ली : कमल हसन के चेन्नई स्थित घर में शुक्रवार को आग लग गई। उस वक्त वो घर पर मौजूद थे और जैसे तैसे आग से बच कर सुरक्षित बाहर आ गए।
कमल हसन ने बाद में ट्विटर पर अपने सही सलामत होने जानकारी दी।

बताया जाता है कि आग लगने के बाद धुंआ पूरे घर में फैल गया। कमल हसन के स्टाफ ने उन्हें बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से बाहर निकाला। इस घटना में कोई आग की चपेट में नहीं आया। कमल ने ये सारी जानकारी फैंस को ट्विटर के जरिये दी। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। हाल ही के दिनों में कमल हसन पर दूसरी बार संकट आया है।


Next Story