
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अभिनेता विनोद खन्ना का...
लाइफ स्टाइल
अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, वाजपेयी सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री
Arun Mishra
27 April 2017 12:24 PM IST

x
विनोद खन्ना को 'स्पेशल कवरेज न्यूज़' की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। वह काफी लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें बीते कुछ दिनों पहले विनोद खन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह इतने कमजोर नजर आ रहे थे कि उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल था।
विनोद खन्ना ने 141 फिल्मों में काम किया था। विनोद खन्ना चार बार पंजाब में गुरुदास पुर से सांसद रहे। विनोद खन्ना अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे। विनोद खन्ना ने बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। हालांकि एक समय वह ओशो से प्रभावित होकर संन्यास भी ले लिया था। बाद में उन्होंने फिर वापसी की।
Next Story




