लाइफ स्टाइल

अब नहीं नज़र आएगी अनुष्का-प्रभास की जोड़ी, इस एक कारण से फिल्म से निकाली गईं

Special Coverage News
10 July 2017 4:59 PM IST
अब नहीं नज़र आएगी अनुष्का-प्रभास की जोड़ी, इस एक कारण से फिल्म से निकाली गईं
x
वजन बढ़ने की वजह से ये फिल्म उनके हाथ से जा सकती है। अनुष्का ने फिल्म में अपनी रोल के लिए काफी वर्क आउट किया था। लेकिन अभी भी उनका वजन 5 से 8 किलो ज्यादा है।

बाहुबली की मशहूर जोड़ी प्रभास और अनुष्का अब फिल्म 'साहो' में साथ नजर नहीं आएंगे। 'बाहुबली 2' में अपने किरदार की डिमांड को देखते हुए अनुष्का ने अपना वजन थोड़ा बढ़ाया था, मगर अब 'साहो' के लिए उनका वजन विवाद का कारण बन गया है।फिल्म बाहुबली में जबसे अनुष्का शेट्टी और प्रभास का लव एंगल दोनों ने देखा है लोग तो चाहते हैं ये जोड़ी हमेशा साथ ही नज़र आए। फिर चाहे वो ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन।

काफी समय से इनके अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म मेकर्स चाहते थे कि फैंस, अनुष्का के देसी लुक 'देवसेना' को भूल कर बोल्ड लुक में देखें। जिसके लिए उन्हें बड़े ट्रांसफॉर्म की ज़रूरत थी। रिपोर्ट की मानें तो वजन बढ़ने की वजह से ये फिल्म उनके हाथ से जा सकती है। अनुष्का ने फिल्म में अपनी रोल के लिए काफी वर्क आउट किया था। लेकिन अभी भी उनका वजन 5 से 8 किलो ज्यादा है।

आपको बता दें कि अनुष्का से पहले इस फिल्म के लिए कई एक्ट्रेस को लिए जाने का विचार बनाया जा चुका था, लेकिन वो सफल न हो सका।


Next Story