
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 'दंगल गर्ल' फातिमा सना...
लाइफ स्टाइल
'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख को को रमजान में स्विमसूट पहनने पर किया जा रहा ट्रोल
Arun Mishra
8 Jun 2017 1:20 PM IST

x
Photo : Instagram
dangal actor fatima sana shaikh trolled for wearing a swimsuit during ramadan
मुंबई : दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने हाल ही में कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इस फोटो में उन्होंने स्विमसूट पहना है। ट्रोल करने वालों का कहना है कि रमजान में उन्हें एेसा नहीं करना चाहिए था।
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों 'ठग्स अॉफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वो माल्ता शहर में हैं। हाल ही में उन्होंने माल्ता बीच पर कुछ फोटो खिंचवाए जिसमें उन्होंने स्विमसूट पहना हुआ है। ये फोटो जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाले तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, ट्रोल करने वालों ने यह अापत्ति जताई है कि, उन्हें रमजान के दिनों में एेसा नहीं करना चाहिए था। कुछ एेसे कमेंट्स फातिमा के फोटो पर किए जा रहे हैं कि, उन्हें शर्मा आना चाहिए कि रमजान में एेसा किया।
इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं लोग...
आपको बता दें कि, आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में आपने फातिमा को गीता फोगाट का किरदार निभाते हुए देखा था। अभी तक ट्रोलिंग का शिकार हुई फातिमा ने जवाब में कुछ नहीं कहा है। 'ठग्स अॉफ हिंदोस्तान' फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं।
Next Story