लाइफ स्टाइल

OMG...प्रेग्‍नेंट ईशा देओल फिर से लेंगीं फेरे!

Arun Mishra
22 Aug 2017 10:29 AM IST
OMG...प्रेग्‍नेंट ईशा देओल फिर से लेंगीं फेरे!
x
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं...

मुंबई : हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शादी के पांच साल बाद उनकी जिंदगी में ये खुशियां आई हैं। लेकिन ईशा के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर आई है।

घबराइए नहीं, दरअसल ईशा देओल अपनी गोद भराई पर अपने ही पति भरत से एक बार फिर से सात फेरों के बंधन में बंधने जा रही हैं। ईशा देओल ने अपनी गोद भराई रस्‍म की तैयारी शुरू कर दी है और हाल ही में इस दौरान पहनी जाने वाली अपनी ड्रेस की एक झलक भी उन्‍होंने अपने फैन्‍स को दिखाई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशा देओल की गोद भराई की रस्‍म 27 अगस्‍त को होने वाली है। इसी मौके पर ईशा अपने पति भरत से फिर से शादी करेंगी। ईशा ने मुंबई मिरर को बताया कि जब 29 जून, 2012 को उनकी शादी हुई थी तब मां (हेमा मालिनी) ने त्रिरुपति से पंडित बुलाए थे जो सिर्फ तमिल बोल रहे थे और हमारे परिवार और दोस्‍तों को कुछ समझ नहीं आया था। ऐसे में ईशा ने मुंबई मिरर को बताया, 'इस बार हम सिंधी पंडित लाएंगे जो हिंदी भी बोलेंगे ताकि मेरे ससुराल की तरफ के लोग समझ सकें।'

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on


ईशा और भरत की शादी तमिल रीति रिवाज़ से हुई थी। लेकिन 'गोद भराई' अब एक सिंधी पुजारी द्वारा आयोजित की जाएगी जो हिंदी में भी मंत्रों का जप कर रहे होंगे। इसके अलावा पुजारी बच्चे की के लिए भी प्रार्थना करेंगे, जिसके बाद परिवार के सदस्य ईशा के सिर पर तेल लगाएंगे। इसके बाद उन्हें आशीर्वाद और उपहार दिये जाएंगे। इसके साथ ही महिला संगीत और मेहन्दी सेरेमनी भी होगी।

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on


Next Story