लाइफ स्टाइल

ऋषि कपूर ने की कपिल और सुनील में सुलह कराने की कोशिश, डॉ. मशहूर गुलाटी ने दिया ये जवाब

Arun Mishra
18 April 2017 11:48 AM IST
ऋषि कपूर ने की कपिल और सुनील में सुलह कराने की कोशिश, डॉ. मशहूर गुलाटी ने दिया ये जवाब
x
मुंबई : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फैंस दोनों को फिर एक-साथ देखना चाहते हैं। इस क्रम में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी दोनों को सुलह करने की गुजारिश की, लेकिन सुनील ने इस पहल को भी नकार दिया है।

दरअसल सुनील ग्रोवर ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ आईपीएल में कमेंट्री की थी। ऋषि कपूर ने इसी बहाने कपिल और सुनील को मिलाने के लिए सोचा और ट्वीट कर दिया। ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, 'सन राइजर्स हैदराबाद टीम में एक कपिल शर्मा का हमशक्ल है। किसी को टीम में सुनील ग्रोवर मिला क्या? मिल जाओ यारों..।'

इसके बाद सुनील ग्रोवर ने ऋषि कपूर के इस ट्वीट का जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया। सुनील ने लिखा, 'ऋषि कपूर सर, मैं इस सीजन में नहीं खेल रहा हूं क्योंकि मैं चोट लगने की वजह से रिटायर हो गया हूं।'

क्या था मामला ? बता दें कि सिडनी से वापस लौटते समय विमान में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हुई थी। खबरों की मानें तो कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर जूता फेंका था और टीम के अन्य सदस्यों को भी बुरा-भला कहा था। हालांकि, कपिल ने बाद में ट्विटर पर सुनील से माफी भी मांगी थी और इसे घरेलु मामला बताया था।
Next Story