Archived

पीरियड्स के दौरान नहीं सहना पड़ेगा दर्द, अगर रोज करेंगी ये चार योग - Page 2

Arun Mishra
9 May 2017 5:44 PM IST



1. पद्मासन

जमीन पर बैठकर अपना दायां पांव मोड़ें और दाएं पैर को बाईं जांघ के ऊपर तथा कूल्हों के पास रखें. ध्यान रहे कि दाईं एड़ी से पेट के निचले बाएं हिस्से पर दबाव पड़ना चाहिए.


अब बायां पांव मोड़ें तथा बाएं पैर को दाईं जांघ के ऊपर रखें. दोनों हाथों को ज्ञानमुद्रा में घुटनों के ऊपर रखें. पद्मासन के दौरान रीढ़ की हड्डी बिलकुल सीधी रहनी चाहिए. अब धीरे धीरे सांस लें और छोड़ें. आप 1 मिनट से लेकर 15 मिनट तक यह आसन कर सकते हैं. पद्मासन करने से आपके शरीर को आराम महसूस होगा.

Next Story