Begin typing your search...

मोदी ने रचा जोहानसबर्ग में इतिहास जब बोले की हमारे पूर्वज

मोदी ने रचा जोहानसबर्ग में इतिहास जब बोले की हमारे पूर्वज
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
जोहानसबर्ग
अफ्रीकी देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि यह महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। दक्षिण अफ्रीका ने ही मोहनदास को महात्मा बनाया। अपने संबोधन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की तरह पोशाक पहने मोदी ने लोगों को नमस्ते कर अभिवादन किया और कहा आप लोगों के बीच आना मेरे लिए गर्व की बात है और आपने मुझसे मिलने के लिए समय निकाला, इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आप भारतीय विरासत की संतान हैं। प्रवासी भारतीयों ने अपने पूर्वजों की मेहनत से बहुत कुछ सीखा है।


यह सत्याग्रह की भूमि है
मोदी ने कहा दक्षिण अफ्रीका पवित्र धरती है। यह सत्याग्रह की भूमि है। हमारे पूर्वज दुख और गरीबी को सहकर आगे बढ़े। आपको देखकर अपने पूर्वजों की पीड़ा याद आती है। दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत एक चमकता सितारा है। एक बार आप भी आकर देखिए कि कैसे भारत का कायाकल्प हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका की ही तरह भारत भी एक युवा देश है। हमारा लक्ष्य 8 फीसदी विकास दर का है। हम भारत में डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दस जुलाई 1991 को जब दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम से प्रतिबंध हटा था तो भारत पहला ऐसा देश था जिसने उसके साथ क्रिकेट मैच खेला। इससे पहले दिन में उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की। इसके बाद साझा रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और भारत नस्लीय अधीनता और औपनिवेशिक शासनकाल के खिलाफ एक साथ खड़े हैं। इस दौरान वहीं बीस हजार लोग उपस्थित थे और वे प्रधानमंत्री के आते ही मोदी-मोदी चिल्लाने लगे।


भारत में विकास की कहानी की कहानी खुद आकर देखें
प्रधानमन्त्री ने कहा,''भारत के उत्थान को एच-आे-पी-ई यानी हारमनी समरसता, ऑप्टिमिजम ,आशावाद, पोटेंशियल क्षमता और एनर्जी उर्जा से परिभाषित किया जा सकता है। भारत का उत्थान अद्भुत लोच, नवीन पुनरोत्थान, अद्भुत गति और शानदार स्तर की कहानी है।'' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि उद्यम फले फूलें, कारोबार बढ़े और देश आगे बढ़े। उन्होंने कहा,''इसके लिए हम पहले ही एक नीतिगत ढांचे को आकार दे रहे हैं जो कारोबार, विनिर्माण, नवोन्मेष और विश्व के अन्य देशों के साथ निवेश साझेदारी में भारत की क्षमता को मजबूत करता है।'' मोदी ने कहा कि उनकी मंशा यह सुनिश्चित करना है कि भारत के 80 लाख युवाओं के सपने पूरे होने चाहिए। पीएम कहा,''यह केवल अर्थव्यवस्था या समाज नहीं है जो आगे दौड़ रहा है बल्कि मानसिकता भी बदल रही है।'' उन्होंने उपस्थित समुदाय को भारत में विकास की कहानी को बयान करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आप लोग स्वयं इसे आकर देखें। जिससे कि आप खुद महसुस करें कि भारत बदल रहा है।
Special Coverage
Next Story