
Archived
अमित शाह का मध्यप्रदेश आना शिवराज के लिए दुखदाई हो सकता है - पं हनुमान मिश्रा ज्योतिषाचार्य
शिव कुमार मिश्र
18 Aug 2017 4:03 PM IST

x
Amit Shah may be painful for Shivraj in Madhya Pradesh - Pt Hanuman Mishra Jyotishcharya
जून के महीने में Indian National Congress के किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति से मध्यप्रदेश की राजनीति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से चर्चा के दौरान सिंह लग्न की प्रश्न कुंडली और राहु के गोचर को ध्यान में रखते हुए, हमने ये शंका जाहिर की थी कि 19 अगस्त या फिर 9 सितम्बर के बाद कुछ महत्त्वपूर्ण कांग्रेसी नेता भाजपा में जा सकते हैं या फिर कुछ भाजपा नेता कांग्रेस में आ सकते हैं। और अब भाजपा अध्यक्ष Amit Shah साहब के इस भोपाल दौरे को देखते हुए ये संदेह होना स्वाभाविक है कि उपरोक्त भविष्यवाणी सच हो सकती है। संदेह इसलिए कि जब मामला राहु का हो तो ओवरकांफिडेंट नही होना चाहिए।
हालांकि कि ध्यान रहे राहु 18 महीने एक राशि में रहता है। शुरू के 9 महीने भले ही कुछ प्रभावशाली कांग्रेसी भाजपा में जाएं लेकिन मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख आते आते कई भाजपा नेता कांग्रेस या अन्य दलों की टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। यानी इस बार मध्यप्रदेश में दल बदलने वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकती है।
यह भविष्यवाणी पंडित हनुमान मिश्रा ने पहले भी बिहार पर बिलकुल साफ़ नजरिया रख दिया था। मध्यप्रदेश में भी बदलाब के संकेत मिल रहे है लेकिन बिहार की तरह प्रबल नहीं किन्तु कई लोग दल बदल के शिकार होंगे।
पंडित हनुमान मिश्रा
Next Story




