Archived

चमत्कार! इस मंदिर में मूर्तियां भी करती है बातें, वैज्ञानिक भी कर चुके हैं पुष्टि

Vikas Kumar
8 May 2017 10:35 AM GMT
चमत्कार! इस मंदिर में मूर्तियां भी करती है बातें, वैज्ञानिक भी कर चुके हैं पुष्टि
x
नई दिल्ली : दुनिया में आपने एक से एक अजीबों गरीब खबरों के बारे में सुना होगा। आपने कई ऐसे चमत्कार के बारे में सुना होगा हैं, जो यकीन दिलाते हैं कि ईश्वर का अस्तित्व है। लेकिन क्या आपने कभी मंदिर की मूर्तियां को बातें करते हुए सुना है। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे है जहां मूर्तियां साक्षात इंसानों की तरह बातें करती हैं। जी हां, वैज्ञानिक भी ये जानकर हैरान हैं।

बिहार का राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर
बक्सर में स्थित है, जहां आपको भगवान के होने पर यकीन हो जाएगा। इस मंदिर में ऐसा लगता है मानो मूर्तियां आपस में बातें करती हैं। तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध इस राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में साधकों की हर मनोकामना पूरी होती है। देर रात तक साधक इस मंदिर में साधना में लीन रहते हैं।

21वीं सदी के दौर में विज्ञान धर्म की जड़ें खोद रहा है। ऐसे में हर रोज एक नए तर्क नए तथ्य सामने आ रहे हैं, नई पहेलियां सुलझ रही हैं लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसा भी है जहां आकर विज्ञान पीछे हो जाता है और सिर्फ विश्वास ही डिगा रहता है। इस मंदिर में बारे में जानकार वैज्ञानिक भी हैरान है।

इस मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। मध्य-रात्रि में जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं। कुछ लोगों को यह पहले वहम लगता था लेकिन अब वैज्ञानिकों ने भी मान लिया है कि मंदिर परिसर में किसी के भी नहीं होने पर शब्द गूंजते रहते हैं।

इस मंदिर की स्थापना लगभग 400 वर्ष पहले की गई थी। मंदिर में प्रधान देवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी
के अलावा बंगलामुखी माता, तारा माता के साथ दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव व मातंगी भैरव की प्रतिमा स्थापित की गई है।

वैज्ञानिकों ने भी माना है कि मंदिर में कुछ ना कुछ तो अजीब घटित होता ही है। वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर हैरान हैं। इस मंदिर में कलश स्थापना का विधान नहीं है। तंत्र साधना से ही यहा माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। तांत्रिक कारणों से ही यहां कलश स्थापित नहीं होता है।
Next Story