
Archived
क्या आप जानते हैं भगवान श्री कृष्ण को कहां से मिली थी बांसुरी? - Page 2
Vikas Kumar
27 April 2017 4:35 PM IST
भगवान श्री कृष्ण ने बबूल की एक शाखा से बनाई बांसुरी
भगवान कृष्ण की बांसुरी के बारे में दूसरी कहानी में कहा जाता है कि एक बार भगवान कृष्ण बगीचे में टहल रहे थे और फूलों को देखकर मुस्कुरा रहे थे। वह सभी पेड़-पौधों और लताओं से बहुत ही स्नेह जताते थे। ये सब देखकर वहां पर मौजूद बबूल के पेड़ से रहा नहीं गया, उसने भगवान कृष्ण से अपने से कम प्यार होने की शिकायत की।
उसके बाद भगवान कृष्ण ने बबूल के पेड़ से कहा कि उसे भी प्यार मिलेगा लेकिन उसे उसके लिए बहुत कष्ट सहना पड़ेगा। लेकिन बबूल का पेड़ तैयार हो गया। फिर भगवान ने बबूल के पेड़ की एक शाखा को तोड़ी तो वह पीड़ा से कराह उठा। लेकिन भगवान ने इसी शाखा से बांसुरी बनाई और फिर इसे हमेशा अपने पास रखी।
Next Story




