
Archived
23 मई को मध्यप्रदेश, बिहार और जम्मूकश्मीर में राजनैतिक अस्थिरता की भविष्यवाणी सच
Special Coverage News
11 July 2017 10:51 AM IST

x
अगले दो महीनों में मंत्रियों के पदों में बदलाव होगा
23 मई को मध्यप्रदेश, बिहार और जम्मूकश्मीर में राजनैतिक अस्थिरता की भविष्यवाणी हमने की थी। तब इनमे से किसी भी राज्य में इस तरह की राजनैतिक अस्थिरता के लक्षण नही थे। बाद में खूब उठापटक हुई। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे ने खूब तूल पकड़ा, बिहार का हाल आप देख ही रहे हैं।
लालू परिवार वाले मामले के कारण, वहां की राजनीति उथल पुथल से भरी हुई है। जम्मू कश्मीर के हालात पहले से बनते बिगड़ते रहे हैं लेकिन अमरनाथ यात्रियों के हमले के चलते वहां के राजनैतिक हालात और अस्थिर हो सकते हैं।
हालांकि हमें उम्मीद थी कि 11 जुलाई तक इनसे से किसी राज्य में कुछ महत्वपूर्ण मंत्रियों के पदों में बदलाव हो सकता है लेकिन अभी तक ऐसा नही हो सका है अलबत्ता इस तरह के घटनाक्रम बाद में हो सकें इसका बीजारोपण हो गया है।
अब मंगल नीच राशि में जा रहे हैं तो उम्मीद है कि अगले दो महीनों में मंत्रियों के पदों में बदलाव होगा। साथ ही उपद्रवियों व आतंकियों पर कोई बड़ी कार्यवाही भी संभावित है। ।।जय श्री राम।।
Next Story




