Archived

OMG: इस बॉलर ने सिर्फ चार गेंदों में लुटाए 92 रन, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vikas Kumar
12 April 2017 12:27 PM IST
OMG: इस बॉलर ने सिर्फ चार गेंदों में लुटाए 92 रन, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
x
नई दिल्ली : आपने क्रिकेट में एक से एक अनूठे रेकॉर्ड को बनते हुए देखा होगा, लेकिन अभी तक क्रिकेट में आपने शायद ही किसी बॉलर को सिर्फ एक ओवर में 92 रन लुटाते हुए देखा होगा। जी हां, बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट खेलने वाले इस बॉलर ने सिर्फ चार गेंदों में लुटाए 92 रन। क्रिकेट में बना ऐसा रिकॉर्ड की आपने सोचा तक न होगा।

ढाका सेकंड डिविजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए लालमटिया क्लब बनाम एग्जोम क्रिकेटर्स के बीच यह मैच खेला गया। जिसमें लालमटिया टीम के बॉलर सुजोन महमूद ने अपने ओवर में केवल 4 गेंदें ही फेंककर 92 रन लुटाए, जिसमें 65 रन (13 वाइड गेंदों में) और 15 रन (3 नो बॉल) फेंककर दिए। यह एग्जोम क्रिकेटर्स की पारी का पहला ही ओवर था। इस तरह इस टीम ने 10 विकेट से जीतकर मैच अपने नाम कर ली।
Photo: From Dhaka Tribune
दरअशल इस गेंदबाज का यह कारनामा किसी गलती या भूलवश नहीं हुआ, बल्कि महमूद ने ऐसा जानबूझकर किया। महमूद को ऐसा करने के लिए लालमटिया की पूरी टीम का समर्थन प्राप्त था। अंपायर के विवादास्पद निर्णयों के विरोध में महमूद ने ऐसी बोलिंग की। लालमटिया की टीम अंपायरों के गलत डिसिजन से गुस्सा थी और इसके विरोध में ही टीम ने ऐसा किया।
Next Story