Archived

महिला फैन ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदी विराट कोहली की पेंटिंग

Arun Mishra
14 Jun 2017 8:25 AM IST
महिला फैन ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदी विराट कोहली की पेंटिंग
x
पूनम गुप्ता ने इसे 2 लाख 90 हजार ब्रिटिश पाउंड यानी 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा है...
नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल से लाखों-करोड़ो लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई विराट की एक झलक के लिए मरता है। यह विराट की दिवनगी ही है जो विराट की पेंटिग को ब्रिटिश भारतीय व्यापारी पूनम गुप्ता ने नीलामी के दौरान खरीद लिया है।

इस पैंटिंग में विराट कोहली की आईपीएल में दस साल की यात्रा को दिखाया गया है। पूनम गुप्ता ने इसे 2 लाख 90 हजार ब्रिटिश पाउंड यानी 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस पेंटिग को साशा पुरस्कार विजेता और दुनिया के मशहूर पेंटर में शुमार साशा जाफरी ने रुप दिया है।

नीलामी के बाद विराट कोहली ने अपने Instagram पर पेंटिंग की तस्वीर पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "लंदन में चैरिटी बॉल के लिए साशा जाफरी द्वारा कला का एक बड़ा टुकड़ा क्या है? इस उत्कृष्ट कला-कृति की सुंदरता के लिए धन्यवाद। इसकी खूबसूरती कई लोगों के जीवन को छू जाएगा #आभारी।"


वहीं स्कॉटलैंड स्थित कंपनी पीजी पेपर्स की सीईओ पूनम गुप्ता ने कहा, 'मुझे भारतीय क्रिकेटरों की युवा पीढ़ी पसंद है क्योंकि वे जिम्मेदार हैं और मैदान के अंदर और बाहर अंतर पैदा करना चाहते हैं। विराट के चैरिटी कार्य से मैं काफी प्रभावित हूं।"

उन्होंने कहा, "इस दुनिया में दासता का कोई स्थान नहीं है और हमें खड़े होकर इसका सामना करना चाहिए। मुझे खुशी है कि विराट इस बुराई का सामना कर रहे हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने पसंदीदा कलाकार साशा जाफरी द्वारा बनाई गई पेंटिंग को खरीद रही हूं।"
Next Story