
Archived
चैंपियंस ट्रॉफी : भारत - पाकिस्तान से मैच से पहले BSF जवानों ने दिया संदेश, देखें वीडियो
Arun Mishra
4 Jun 2017 2:18 PM IST

x
ट्विटर पर #INDvPAK टॉप ट्रेंड बना हुआ है..!
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच केवल मैच नहीं होता। जुनून और रोमांच से भारतीय उपमहाद्वी ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स झूमते हैं। रविवार को बर्मिंगम में इस महामुकाबले से ठीक पहले सीमा पर से भी मस्ती और जोश में डूबे जवानों का विडियो सामने आया है।
बीएसफ जवानों का जम्मू से जो विडियो सामने आया है, उसमें वे बैंड की थाप पर 'इंडिया जीतेगा' के नारे के साथ डांस करते देखे जा रहे हैं। पूरा देश यही कामना कर रहा है कि इस मैच में एक बार फिर भारत पाकिस्तान को शिकस्त दे।
पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए देशभर से हवन और पूजा की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। ट्विटर पर #INDvPAK टॉप ट्रेंड बना हुआ है।
#WATCH BSF jawans in Jammu dance and rejoice, chant 'India Jeetega' ahead of the #INDvPAK match #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/nTU2s8hzsv
— ANI (@ANI_news) June 4, 2017
Gujarat: Fans pray for India's victory in Ahmedabad ahead of #INDvPAK match today, #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/NntRkp4bZM
— ANI (@ANI_news) June 4, 2017
Next Story




