Archived

पाक के इस पूर्व क्रिकेटर ने दी गाली तो, सहवाग ने दिया ऐसा जवाब कि...

Arun Mishra
11 Jun 2017 9:24 AM IST
पाक के इस पूर्व क्रिकेटर ने दी गाली तो, सहवाग ने दिया ऐसा जवाब कि...
x
ट्विटर पर इंडियन फैंस भड़क गए हैं और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाते हुए औकात में रहने की बात कह रहे हैं...
नई दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 124 रन से करारी शिकस्त देने के बाद क्रिकेट फैन से लेकर पूर्व क्रिकेटर सभी भारतीय खिलाड़ियों के मुरीद हो गए। लेकिन वहीं अपने ट्वीट को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

वीरू ने ट्वीट किया- पोते के बाद बेटे. कोई बात नहीं बेटा..अच्छी कोशिश की.. बधाई भारत..वीरू का यह ट्वीट पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ को ना गवार गुजरा और उन्होंने वीडियो में सहवाग पर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसमें सड़कछाप भाषा में बात करते हुए उन्होंने सहवाग के खिलाफ कई आपत्तिजनक और गंदी बातें कही हैं।

करीब 15 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने सहवाग और उनके परिवार के अलावा उनकी परवरिश को लेकर बेहद भद्दी बातें कहीं हैं। उन्होंने भारत और यहां की कई ऐतिहासिक इमारतों को भी भारत को खैरात में देने की बात कही है। इस वीडियो में लतीफ ने कुछ ऐसी घटिया बातें भी कही हैं, जिसे लिखा भी नहीं जा सकता है। एक तरफ जहां राशिद ने सहवाग के खिलाफ काफी कुछ कहा है, वहीं बात को संभालने के लिए भारत के बाकी क्रिकेटरों की तारीफ करते हुए उन्हें सभ्य बताया। उन्होंने वीडियो में कहा है-पिच पर सचिन, अजहरुद्दीन, अजय जाडेजा, और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों का व्यवहार तो अच्छा था, लेकिन सहवाग उनमें से नहीं हैं।'

सहवाग ने दिया ऐसे जवाब
सहवाग ने उनके जवाब में कहा, ''एक अर्थपूर्ण चुप्पी हमेशा अर्थहीन शब्दों से बेहतर होती है।'' सहवाग अक्सर इस तरह के मुद्दों पर खुल कर अपनी बात कहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने चुप रहना बेहतर समझा। भले ही सहवाग ने राशिद को मुंहतोड़ जवाब ना दिया हो, लेकिन राशिद की बदतमीजी के बाद ट्विटर पर इंडियन फैंस भड़क गए हैं और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाते हुए औकात में रहने की बात कह रहे हैं।
Next Story