
Archived
हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर जडेजा पर उतारा गुस्सा, बवाल न हो जाए तो कर दिया डिलीट…यहां देखें
Arun Mishra
20 Jun 2017 1:14 PM IST

x
हार्दिक ने इस ट्वीट को अपने अकाउंट से डिलीट भी कर दिया। लेकिन इतने में ही सोशल मीडिया के एक्टिव यूजरस ने स्क्रीनशॉट ले लिया था।
नई दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 76 रन बनाए। मैच में रवींद्र जडेजा की गलती के चलते पांड्या 76 रन बनाकर रन आउट हो गए। लेकिन जब वो रन आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तब वो बहुत गुस्से में थे और गुस्से में आगबबूला पांड्या लगातार कुछ ना कुछ बोलते हुए और बार-बार क्रीज़ की तरफ देखते हुए पवेलियन की ओर लौट रहे थे।
पांड्या रन आउट हो गए टीम इंडिया मैच 180 रन से हार भी गई, लेकिन इसके बाद भी पांड्या का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने ट्वीट कर अपना गुस्सा उतारा।
मैच के बाद पांड्या ने ट्वीट कर लिखा, ' हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था'। हालांकि थोड़ी ही देर के बाद ना जाने क्यों हार्दिक ने इस ट्वीट को अपने अकाउंट से डिलीट भी कर दिया। लेकिन इतने में ही सोशल मीडिया के एक्टिव यूजरस ने स्क्रीनशॉट ले लिया था।
हार्दिक पंड्या अच्छा खेल ही रहे थे कि तभी रविन्द्र जडेजा की एक काल ने उन्हें रन आउट करवा दिया। जिसके बाद पूरी तरह से मैच पाकिस्तान की झोली में चला गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जडेजा की जमकर क्लास लगा दी उन्हें ऐसी-ऐसी बातें सुनाई कि जडेजा को अपनी गलती का एहसास काफी टाइम तक होता रहेगा।
Next Story




