Archived

वनडे करियर में एबी डिविलियर्स के साथ पहली बार हुआ ऐसा, जानकार आप यकीन नहीं करेंगे!

Arun Mishra
8 Jun 2017 8:44 AM IST
वनडे करियर में एबी डिविलियर्स के साथ पहली बार हुआ ऐसा, जानकार आप यकीन नहीं करेंगे!
x
AB de Villiers falls for first ever golden duck in his career
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कुछ खास नहीं कर सका। डिविलियर्स बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। ये डिविलियर्स के वनडे करियर में पहली बार है जब वह 'गोल्डन डक' यानी कि पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं।

क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट हो को 'गोल्डन डक' पर आउट होना कहते हैं। डिविलियर्स इमाद वसीम की गेंद पर मोहम्मद हफीज के हाथों गोल्डन डक पर आउट हो गए जोकि उनके वनडे करियर में पहली बार हुआ।

डिविलियर्स अपने 221 वनडे मैचों करियर में कुल सातवीं बार डक पर यानी कि जीरो पर आउट हुए। उन्होंने अब तक अपने 221 वनडे मैचों में 54.08 की औसत और 100.22 के स्ट्राइक रेट से 9303 रन बनाए हैं, जिनमें 24 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं।
Next Story