Archived

Live INDvSA : भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Arun Mishra
11 Jun 2017 6:19 PM IST
Live INDvSA : भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
x
icc-champions-trophy-2017-india-vs-sri-south-africa-live-score-update
लंदन : लंदन : चैम्पियंस ट्रॉफी के 11वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद भारत ने 38 ओवर में 193 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से शिखर धवन ने 78, विराट कोहली ने 76* और युवराज सिंह ने 23* रन बनाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत को जीत के लिए 192 रन का टारगेट मिला है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 44.3 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें क्विंटन डिकॉक ने 53, डुप्लेसी ने 36 और हाशिम अमला ने 35 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला ने शानदार ओपनिंग दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 बॉल पर 76 रन जोड़े। टीम को पहला झटका 17.3 ओवर में आर. अश्विन ने दिया। जब उनकी बॉल पर हाशिम अमला (35) को एमएस धोनी ने कैच कर लिया। दूसरा विकेट क्विंटन डिकॉक (53) का रहा। जिन्हें 24.2 ओवर में रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 116 रन था।

सेमीफाइनल का मिलेगा टिकट
- दोनों में से जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इससे पहले तक भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को ही ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार माना जा रहा था।

इस ग्रुप में हुए दो उलटफेर के बाद अब सेमीफाइनल के समीकरण बदल गए हैं। वर्ल्ड नंबर वन टीम साउथ अफ्रीका को आठवीं रैंकिंग की टीम पाकिस्तान ने हरा दिया था। वहीं अगले दिन सातवीं रैंकिंग की टीम श्रीलंका ने नंबर दो टीम भारत को मात दे दी थी। इस ग्रुप की चारों टीमों के दो- दो अंक हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला भारत और साउथ अफ्रीका तथा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के फैसले से होगा।

टीम :
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (wk), हाशिम अमला, फाफ डुप्लेसी, एबी डिविलियर्स (c), डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, क्रिस मॉरिस, अंदिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल और इमरान ताहिर।

भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (c), युवराज सिंह, एमएस धोनी (wk), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।
Next Story