
Archived
भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हार से दुखी इमरान खान ने किया Tweets, छलका दर्द
Kamlesh Kapar
5 Jun 2017 1:23 PM IST

x
Imran Khan unhappy with India's defeat Pakistan
नई दिल्ली: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली 124 रनों की करारी हार से वहां के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान बेहद नाराज हैं। इमरान खान ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है। क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में आए इमरान ने पहले ट्वीट में लिखा, 'बतौर स्पोर्ट्समैन मैं जानता हूं कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन बिना लड़े भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम की करारी हार मेरे लिए बेहद दुखदायी है।'
As a sportsman I know winning & losing are part of the game but it's painful to watch Pak being thrashed by India without putting up a fight
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
पाकिस्तान को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले इमरान खान ने अपने अगले ट्वीट में ये भी बताया कि आखिर किस वजह से पाकिस्तान की टीम भारत से पिछड़ रही है। इमरान ने लिखा, 'जब तक हम पाक क्रिकेट में ढांचागत परिवर्तन नहीं करेंगे तब तक हमें ये अंतर दिखता रहेगा कि भारतीय टीम आगे बढ़ती जाएगी और पाकिस्तानी प्रतिभा पिछड़ती जाएगी।'
Unless Pak cricket structure is totally revamped/reformed, despite an abundance of talent the gap between Pak & India will keep increasing
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
अपने दौर के महान ऑलराउंडर ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की हालत तब तक नहीं सुधर सकती कि जबतक चेयरमैन का चयन मेरिट के आधार पर नहीं होगा। इमरान खान सबसे ज्यादा दुखी पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से हैं। पाकिस्तान की ओर से अजहर अली के अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रनों का आंकड़ा नहीं पार कर सका। 33 रनों की पारी खेलने वाले मोहम्मद हफीज अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
Pak cricket cannot be fixed if the Chairman of the PCB is not appointed on professional merit.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 4, 2017
Next Story




