Archived

भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Arun Mishra
11 Jun 2017 9:22 PM IST
भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
x
India beat South Africa by 8 wickets to qualify for semi-finals icc-champions-trophy-2017
लंदन : चैम्पियंस ट्रॉफी के 11वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद भारत ने 38 ओवर में 193 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से शिखर धवन ने 78, विराट कोहली ने 76* और युवराज सिंह ने 23* रन बनाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई थी। भारत को जीत के लिए 192 रन का टारगेट मिला है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 44.3 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें क्विंटन डिकॉक ने 53, डुप्लेसी ने 36 और हाशिम अमला ने 35 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट लिए।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला ने शानदार ओपनिंग दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 बॉल पर 76 रन जोड़े। टीम को पहला झटका 17.3 ओवर में आर. अश्विन ने दिया। जब उनकी बॉल पर हाशिम अमला (35) को एमएस धोनी ने कैच कर लिया। दूसरा विकेट क्विंटन डिकॉक (53) का रहा। जिन्हें 24.2 ओवर में रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। इस वक्त टीम का स्कोर 116 रन था।


टीम :
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (wk), हाशिम अमला, फाफ डुप्लेसी, एबी डिविलियर्स (c), डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, क्रिस मॉरिस, अंदिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल और इमरान ताहिर।

भारत- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (c), युवराज सिंह, एमएस धोनी (wk), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।
Next Story