Archived

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Kamlesh Kapar
8 Jun 2017 12:45 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
x
India will aim to reach semi-finals win on Sri Lanka
लंदन: विराट कोहली एंड कंपनी ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को ऐसे पटका था कि पड़ोसी देश में चीख-पुकार मच गई। अब इण्डिया अपने दूसरा पड़ोसी श्रीलंका से भिड़ेगा। यह मैच लंदन के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। पिछले मैच में भारत ने बल्लेबाजी में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और कप्तान विराट कोहली ने रनों का अंबार लगा दिया था। गेंदबाजों ने भी समय-समय पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा था। तेज गेंदबाजों के ऊपर ही गेंदबाजी की कमान होगी। हालांकि भारत की फील्डिंग ने पिछले मैच में जरूर निराश किया था।

भारत को इस ग्रुप में एक और जीत सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। कप्तान विराट की यही कोशिश रहेगी कि सेमीफाइनल का निपटारा दूसरे मैच में ही कर दिया जाए ताकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 जून को आखिरी ग्रुप मैच में अगर-मगर की कोई गुंजाइश न बचे। श्रीलंका के लिये राहत की बात यही है कि उसके नियमित कप्तान और स्टार आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अब फिट हैं और उनके भारत के खिलाफ मैच में वह खेलेंगे। मैथ्यूज पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. श्रीलंका को भारत के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए अपने टॉप ऑर्डर में स्थिरता लानी होगी।

श्रीलंका की टीम जरूर कमजोर नजर आ रही है। लेकिन युवा ब्रिगेड को कमजोर समझना भूल भी हो सकती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे। मैथ्यूज अपनी चोट से उबर गए हैं और वह बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि, उनकी गेंदबाजी पर अब भी संदेह है। मैथ्यूज के फिट होने के बाद श्रीलंका को थोड़ी हिम्मत मिलेगी।
Next Story