
Archived
LIVE INDvsSL 1st टेस्ट: धवन ने लगाया सतक, भारत मजबूत स्थिति में
Special Coverage News
26 July 2017 1:12 PM IST

x
भारत ने गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले सत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
LIVE INDvsSL: भारत ने गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले सत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लंच के बाद खेल फिर शुरू हो चुका है और भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। भारत ने अभिनव मुकुंद (12) के रूप में अपना एक मात्र विकेट खोया। शिखर धवन (नाबाद 82) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) विकेट पर टिके हुए हैं।
बता दे कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम की ओर से मैदान पर उतरी मुकुंद और धवन की नई सलामी जोड़ी अपनी लय हासिल करने में लगी थी। दोनों बल्लेबाज नियमित सलामी बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी में अपनी छाप छोड़ना चाहते थे। धवन और मुकुंद पैर जमाने की कोशिश में लगे थे, तभी नुवान प्रदीप की एक गेंद मुकुंद के बल्ले का बहारी किनारा लेकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों में चली गई। मुकुंद 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 26 गेंदें खेलीं और दो चौके लगाए।
इसके बाद पुजारा और धवन ने पारी को आगे बढ़ाया और अब तक विकेट पर जमे हुए हैं। मुकुंद के जाने के बाद पुजारा और धवन ने संयम से खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और मेजबान टीम के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी हो गए। श्रीलंकाई गेंदबाज इन पर रोक नहीं लगा सके और ये दोनों बड़ी आसानी से अपनी मर्जी के मुताबिक रन बनाते रहे। धवन और पुजारा की जोड़ी ने अभी तक 100 रनों की साझेदारी कर ली है। श्रीलंकाई गेंदबाज इस जोड़ी के कारण बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।
टीमे इस प्रकार हैं:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), अभिनव मुकुंद, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी।
श्रीलंका : रंगना हेराथ (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दानुशिका गुणथिलका, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लाहिरु कुमारा और नुवान प्रदीप।
Next Story




