Archived

ललित मोदी ने क्रिकेट को कहा 'अलविदा', क्रिकेट एसोसिएशन से दिया इस्‍तीफा

Vikas Kumar
12 Aug 2017 12:00 PM IST
ललित मोदी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, क्रिकेट एसोसिएशन से दिया इस्‍तीफा
x
File Photo

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने आज क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने राजस्‍थान के नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया के जरीए बताया।

देर रात उन्होंने तीन पेज का एक पत्र जारी करके राजस्‍थान क्रिकेट की बेहतरी के लिए प्रयासों पर जोर दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'अब क्रिकेट प्रशासन को अलविदा करना चाहता हूं। ललित मोदी ने बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी को लिखे लेटर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।'

अपने इस लेटर में उन्होंने लिखा कि अब नई पीढ़ी को मौका मिले। उन्होंने आईपीएल की कामयाबी और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ऊंचाइयों जिक्र किया। गौरतलब है कि नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन में ललित मोदी की मौजूदगी के कारण बीसीसीआई ने राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन को निलंबित कर दिया था। इस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोदी और सचिव आर.सी.नांदू थे।

बता दें कि 50 साल के ललित मोदी पर मनी लांड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं और भारतीय प्रशासन से बचने के लिए वो ब्रिटेन में रह रहे हैं। मार्च में इंटरपोल ने उनके खिलाफ वैश्विक वारंट जारी करने की भारत की अपील को ठुकरा दिया था।

Next Story