Archived

ICC Women's World Cup 2017, IndVPak : भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 95 रनों से हराया

Special Coverage News
2 July 2017 9:30 PM IST
ICC Womens World Cup 2017, IndVPak : भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 95 रनों से हराया
x
आईसीसी महिला वर्ल्डकप में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 95 रन से हरा दिया।

डर्बी : आईसीसी वुमंस वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को 95 रन से हरा दिया। 170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम केवल 74 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से एकता बिष्ट ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 5 विकेट लिए। इससे पहले भारतीय टीम ने 50 ओवर में 169/9 रन बनाए थे।


टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और केवल 1 रन पर उसका पहला विकेट आएशा जफर (1) के रूप में गिर गया। उन्हें एकता बिष्ट ने lbw कर दिया। दूसरा विकेट टीम की ऑलराउंडर जावेरिया खान (6) का रहा। जिन्हें 4.3 ओवर में झूलन गोस्वामी ने lbw कर दिया। इस वक्त स्कोर केवल 9 रन था।

एक रन बाद ही पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। जब 5.4 ओवर में एकता बिष्ट ने सिद्र नवाज (0) को lbw कर दिया। 14 रन के स्कोर पर चौथा विकेट भी गिर गया। जब 7.1 ओवर में इराम जावेद (0) भी एकता की बॉल पर lbw हो गईं। पांचवां विकेट नैन आबिदी का रहा, वे 13.1 ओवर में दीप्ति शर्मा की बॉल पर बोल्ड हो गईं। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 24 रन था।

टीम के स्कोर में दो रन और जुड़े थे कि छठा झटका भी लग गया। 14.6 ओवर में मानसी जोशी ने अस्माविया इकबाल(0) को सुषमा वर्मा के हाथों कैच करा दिया। हरमनप्रीत कौर ने 23.3 ओवर में नाहिदा खान (23) को सुषमा वर्मा के हाथों कैच कराते हुए सातवां विकेट गिराया।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।


भारत की ओर से सर्वाधिक रन पूनम राउत (47) ने बनाए। इसके अलावा सुषमा वर्मा ने 33 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा सादिया यूसुफ ने 2 और डायना बेग और असमाविया इकबाल ने 1-1 विकेट लिए।

पिछले मैच की शतकवीर स्मृति मधेरना 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति बेग की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं। जब स्मृति आउट हुईं। टीम इंडिया का स्कोर 7 रन था। खबर लिखे जाने तक भारत ने 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। पूनम राउत 22 और दीप्ति शर्मा 9 रन बनाकर खेल रही हैं।

भारतीय महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में कप्तान मिताली राज की कैप्टनशिप में अब तक दो मैच खेले हैं। जिनमें से पहले मैच में उसने मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से हरा दिया था। वहीं, दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से मात दी थी। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय महिलाएं प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत- मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, हरमनप्रीत कौर, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, पूनम यादव

पाकिस्तान- सना मीर (कप्तान), आयशा जफर, नाहिदा खान,जावेरिया खान,इराम जावेद, नैन आबिदी,अस्माविया इकबाल,सिद्रा नवाज, नाशरा संधू, डियाना बेग,सादिया यूसुफ,

Next Story