Archived

पाक फैंस की बदसलूकी का वीडियो आया सामने, कोहली से पूछा- 'बाप कौन है' मारने दौड़े शमी?

Arun Mishra
19 Jun 2017 3:38 PM IST
पाक फैंस की बदसलूकी का वीडियो आया सामने, कोहली से पूछा- बाप कौन है मारने दौड़े शमी?
x
शमी यह सुन कर भड़क गए। वीडियो में दिख रहा है कि वे फैंस की ओर बढ़े। कुछ कह रहे थे। हालांकि, पीछे से आ रहे धोनी ने उन्हें समझाया..

एक ओर जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस पाकिस्तान को जीत की बधाई दे रहे हैं. खेल भावना की कद्र करते हुए एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तानी फैंस ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। ओवल क्रिकेट ग्राउंड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी फैंस भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द कह रहे हैं। भारतीय कप्तान कोहली को चिढ़ा रहे हैं। शमी, धोनी, कोहली, रोहित शर्मा वीडियो में जाते दिख रहे हैं। और इस दौरान वहां मौजूद पाक समर्थक पूछ रहे हैं- बाप कौन है?

शमी देने लगे जवाब, धोनी ने शांत कराया
शमी यह सुन कर भड़क गए। वीडियो में दिख रहा है कि वे फैंस की ओर बढ़े। कुछ कह रहे थे। हालांकि, पीछे से आ रहे धोनी ने उन्हें समझाया। वहां से शांत कर, ऊपर ले गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वीडियो The Witty Side के फेसबुक पेज ने पोस्ट किया है।


Next Story