Archived

वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर के घर डिनर पर पहुंची टीम इंडिया, जमकर की मौज-मस्ती, देखें तस्वीरें

Kamlesh Kapar
26 Jun 2017 10:32 AM GMT
वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर के घर डिनर पर पहुंची टीम इंडिया, जमकर की मौज-मस्ती, देखें तस्वीरें
x
ड्वेन ब्रावो के भारतीय खिलाड़ियों के साथ कितने अच्छे रिश्ते हैं, इसकी झलक एक बार फिर उस वक्त देखने को मिली, जब टीम इंडिया के खिलाड़ी उनके यहां डिनर पर पहुंचे।
वेस्टइंडीज: क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के भारतीय खिलाड़ियों के साथ कितने अच्छे रिश्ते हैं, यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसकी झलक एक बार फिर उस वक्त देखने को मिली, जब टीम इंडिया के खिलाड़ी उनके यहां डिनर पर पहुंचे। ओपनर शिखर धवन ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे ड्वेन ब्रावो के घर बैठे नजर आ रहे हैं।
वही इसके अलावा ब्रावो ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर में उनकी बेटी जीवा, ब्रावो और उनकी मां हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में ब्रावो ने लिखा, रविवार रात मेरे भाई महेंद्र सिंह धोनी उनकी बेटी और मेरी मां मेरे घर पर थे। यह शानदार लम्हा था।

वहीं भुवी के संग तस्वीर पर ब्रावो ने लिखा, आईपीएल के इतिहास के एेसे दो खिलाड़ी, जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीती है। कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें ड्वेन ब्रावो और डैरेन ब्रावो पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशल में पहुंचे थे। यहां दोनों भाई महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के गुफ्तगू करते देखे गए थे। विराट कोहली और ब्रावो एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

The only two players in the history of ipl to won purple Cap 2 times @imbhuvi #champion

A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on


क्रिस गेल, केरॉन पोलार्ड, माइक हसी और इरफान पठान के अलावा भारतीय कप्तान भी ब्रावो के गाने चलो-चलो में नजर आए थे। वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के अन्य सदस्यों के लिए एक वेलकम ट्वीट किया था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नै सुपर किंग्स में ब्रावो कई वर्षों तक खेले थे। फिलहाल ब्रावो टीम इंडिया के खिलाफ इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने देश के लिए आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2014 में खेला था।
Next Story